Video: अपने दोस्त आरिफ को देखकर फड़फड़ाने लगा सारस, मुलाकात के बाद भी एक दूसरे को गले नहीं लगा पाए
आरिफ अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे. जैसे ही आरिफ बाड़े के पास पहुंचे तो सारस खुशी से चहकने लगा. वह बेचैन दिखा और कूदने लगा. आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए कहा तो वह बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा. दोनों दोस्त एक दूसरे के आमने-सामने थे लेकिन मजबूरी के करण एक दूसरे को गले नहीं लगा पाए. आरिफ और सारस के इमोशनल मुलाक़ात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है...
आरिफ अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे. जैसे ही आरिफ बाड़े के पास पहुंचे तो सारस खुशी से चहकने लगा. वह बेचैन दिखा और कूदने लगा. आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए कहा तो वह बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा. दोनों दोस्त एक दूसरे के आमने-सामने थे लेकिन मजबूरी के करण एक दूसरे को गले नहीं लगा पाए. आरिफ और सारस के इमोशनल मुलाक़ात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: आरिफ-सारस की जोड़ी टूटी, पक्षी को उठा ले गया वन विभाग, अखिलेश यादव ने कसा तंज
लोग सारस को उसके हिस्से का आसमान वापस देने की मांग कर रहे हैं. इस बारे में वरुण गांधी ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है,' सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है. यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं. उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए.
देखें ट्वीट:
सारस और आरिफ की कहानी खास है!
एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।
यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं।
उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए। pic.twitter.com/kwUCYn4q2Q
— Varun Gandhi (@varungandhi80) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

