वायरल

Vegetable Pizza With Ice Cream: शख्स ने आइसक्रीम से बनाया वेजिटेबल पिज्जा, इंटरनेट पर भड़के लोग, देखें वीडियो

क्या आप पिज्जा प्रेमी हैं? खैर, अगर हैं तो आप शायद यह वीडियो नहीं देखना चाहेंगे. आरजे रोहन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सड़क किनारे एक वेंडर पिज्जा बना रहा है. इसमें वह चॉकलेट सॉस, प्याज, शिमला मिर्च और आइसक्रीम डाल रहा हैं. हां, आपने सही सुना! यह विचित्र है और इसका स्वाद शायद ही अच्छा होगा...

Vegetable Pizza With Ice Cream: शख्स ने आइसक्रीम से बनाया वेजिटेबल पिज्जा, इंटरनेट पर भड़के लोग, देखें वीडियो
Vegetable Pizza With Ice Cream (Photo: Instagram)

क्या आप पिज्जा प्रेमी हैं? खैर, अगर हैं तो आप शायद यह वीडियो नहीं देखना चाहेंगे. आरजे रोहन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सड़क किनारे एक वेंडर पिज्जा बना रहा है. इसमें वह चॉकलेट सॉस, प्याज, शिमला मिर्च और आइसक्रीम डाल रहा हैं. हां, आपने सही सुना! यह विचित्र है और इसका स्वाद शायद ही अच्छा होगा.

अब तक, हम कुछ अजीब फ़ूड कॉम्बिनेशन के साक्षी रहे हैं, चॉकलेट मैगी, ओरियो पकोड़ा, कुरकुरे मिल्कशेक - लेकिन यह शायद उन सभी को मात देता है. हमने वेजिटेबल पिज़्ज़ा, चीज़ पिज़्ज़ा और चिकन पिज़्ज़ा के बारे में सुना है, लेकिन हमने कभी नहीं सुना है कि कोई वनीला और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम से पिज़्ज़ा बना रहा हो. पिज्जा में टॉपिंग के रूप में पनीर, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां भी हैं. एक आदमी ने इसका स्वाद चखा और उसे यह स्वाद पसंद नहीं आया.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RJ Rohan (@radiokarohan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).