Uttar Pradesh: पीलीभीत में जंगली बाघ का आतंक, रिहायशी इलाके में घुसकर एक दीवार पर जमा लिया डेरा (Watch Viral Video)
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रिहायशी इलाके में घुसकर बाघ को आतंक मचाते हुए देखा गया, जो एक किसान के घर की दीवार पर खड़ा नजर आया और उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक बाघ (Tiger) जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके (Residential Area) में दाखिल हो गया और वो छत से होते हुए एक किसान के घर में घुस गया, जिससे परिवार वाले दहशत में आ गए और अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए. बताया जा रहा है कि ठंड के चलते परिवार के लोग गर्माहट पाने के लिए अलाव के पास बैठे थे, लेकिन बाघ को देखते ही घर के अंदर भाग गए. हालांकि कथित तौर पर बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बाघ को घर के दीवार पर डेरा जमाए हुए नजर आ रहा है और उसे देखने के लिए कोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बाघ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Black Tiger: जंगल में सैर करता नजर आया ब्लैक टाइगर, दुर्लभ प्रजाति के इस बाघ की तस्वीरें और वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
दीवार पर खड़ा दिखा बाघ -
'A tiger in my house' statement of a local resident from Athkona village in UP's Pilibhit. People from several villages have gathered to see this magestic species.
The village is nearly 20 Kms from Pilibhit Tiger Reserve forests. @rameshpandeyifs
Video credit: Tariq Qureshi pic.twitter.com/j0Ybaa1xDb
— Kanwardeep singh (@KanwardeepsTOI) December 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

