देश

UP: शौचालय में रखा 200 कबड्डी खिलाड़ियों का भोजन, सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम की PHOTO वायरल

भोजन तैयार तैयार करने के बाद शौचालय में रखवा दिया गया. चावल की बड़ी परात और पूड़ियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी मिलीं.

UP: शौचालय में रखा 200 कबड्डी खिलाड़ियों का भोजन, सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम की PHOTO वायरल

Rice Plate Placed on Toilet Floor: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं बालिका खिलाड़ियों को ठीक से रोटी तक नसीब नहीं हुई. उनको दोपहर के भोजन में अधपके चावल परोसे गए. चावल और पूड़ियां तैयार कर शौचालय में रखवाई गईं, जहां दुर्गंध के कारण खड़े होना तक मुश्किल था.

प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई है. लेकिन अव्यवस्था का आलम यह है कि खिलाड़ियों को ठीक से खाना तक नसीब नहीं है.

भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया जा रहा है. जहां कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया है. भोजन तैयार तैयार करने के बाद शौचालय में रखवा दिया गया. चावल की बड़ी परात और पूड़ियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी मिलीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).