देश

Fact Check: PM मोदी ने कैमरे का कवर हटाए बिना चीते की खींची फोटो? फर्जी PHOTO पर प्रधानमंत्री को ट्रोल करना विपक्ष को पड़ा भारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था. इस दौरान उन्होंने अपने फोटोग्राफी को शौक के चलते नेशनल पार्क में चीतों की कुछ फोटो भी खींची, जिसके बाद प्रधानमंत्री की एक फोटो वायरल हो रही है, जानिए इसका सच..

Fact Check: PM मोदी ने कैमरे का कवर हटाए बिना चीते की खींची फोटो? फर्जी PHOTO पर प्रधानमंत्री को ट्रोल करना विपक्ष को पड़ा भारी

'Nikon camera with Canon cover':  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था. इस दौरान उन्होंने अपने फोटोग्राफी को शौक के चलते नेशनल पार्क में चीतों की कुछ फोटो भी खींची, जिसके बाद विपक्ष के कुछ नेताओं ने उनकी एक मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

इस मार्फ्ड फोटो में दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी जिस कैमरे से फोटो क्लिक कर रहे हैं उसके लैंस पर कवर लगा हुआ है. बीजेपी ने भी इस फोटो को लेकर तुरंत पलटवार किया. भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने पलटवार करते हुए कहा कि फर्क साफ दिखाई दे रहा है कि जो फोटो शेयर किया गया है उसमें कैमरा तो निकॉन का है, जबकि कवर कैनन का है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).