Viral Video: नन्ही बकरी को ठंड से बचाने के लिए छोटे से बच्चे ने किया ऐसा काम, तारीफ करने से खुद नहीं रोक सकेंगे आप
सोशल मीडिया पर एक बच्चे का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा बकरी के बच्चे को ठंड से बचाने के लिए आग के पास जाता है. बच्चा आग में अपने हाथों को गर्म करके बकरी के बच्चे के पैरों को सेंकता है.
Viral Video: बच्चे मन के बहुत सच्चे होते हैं, उनमें मासूमियत कूट-कूट कर भरी होती है, तभी तो छोटे बच्चों (Small Kids) को भगवान का रूप माना जाता है. बच्चों की नटखट शरारतें वैसे तो हर किसी को काफी पसंद आती हैं, लेकिन कई बार छोटे बच्चे कुछ ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे बडों को भी सीख मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्चे का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चा बकरी के बच्चे (Baby Goat) को ठंड से बचाने के लिए आग के पास जाता है. बच्चा आग में अपने हाथों को गर्म करके बकरी के बच्चे के पैरों को सेंकता है. इस वीडियो को @VideoDunya1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
देखें वीडियो-
Küçücük yüreğinde kocaman merhamet taşıyan ufaklığın sevgi dolu kalbi... pic.twitter.com/7v4VgxGQ5g
— Video Dünyası (@VideoDunya1) December 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

