वायरल

Viral Video: ‘जंगल में पलभर में बदली जिंदगी!’ मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचा बाघ, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के भीतर एक जलाशय के पास बाघ को मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर साकेत बडोला ने साझा किया है.

Viral Video: ‘जंगल में पलभर में बदली जिंदगी!’ मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचा बाघ, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल
मगरमच्छ के हमले में बाल-बाल बची बाघ की जान (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल (Forest) के भीतर एक जलाशय के पास बाघ (Tiger) को मगरमच्छ (Crocodile) के हमले से बाल-बाल बचते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (Jim Corbett Tiger Reserve) के फील्ड डायरेक्टर साकेत बडोला (Saket Badola) ने साझा किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जंगल के भीतर, जिंदगी पल भर में बदल जाती है.'

साकेत बडोला ने कहा कि जंगल में भविष्य केवल उसी साहस से सुरक्षित होता है, जो उस क्षण में दिखाया जाए—यह किसी की पहचान या बीते कारनामों पर निर्भर नहीं करता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला ज़ोन की बताई जा रही है, हालांकि बडोला ने स्पष्ट किया कि यह वायरल क्लिप सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड किया गया वीडियो है.

वीडियो में बाघ और मगरमच्छ के आमने-सामने आने का दृश्य दिखाता है कि जंगल में जीवन और अस्तित्व किस तरह किस्मत और पलों के फैसले पर टिका होता है. इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- आपने इसे कितनी खूबसूरती से समेटा है. दूसरे ने कहा है- वाकई जबरदस्त जंप-स्केयर था. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है- शानदार वीडियो और उतना ही सटीक वर्णन. एक और यूजर का मानना था कि मगरमच्छ हमला नहीं करना चाहता था, बल्कि बाघ को अपनी मौजूदगी का संकेत दे रहा था. यह भी पढ़ें: Viral Video: मगरमच्छों के झुंड के बीच घुसकर शिकार छीनने लगा तेंदुआ, खौफनाक मंजर देख दंग रह जाएंगे आप

बाघ मगरमच्छ के हमले से बचा, वीडियो हुआ वायरल 

टाइगर और मगरमच्छ की मुठभेड़ के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

एक्स यूजर ने कहा, यह काफी डरावना था.

X यूजर ने वायरल वीडियो को शानदार बताया.

मगरमच्छ ने बाघ को अपने अस्तित्व के बारे में चेतावनी दी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).