देश

MP: महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल लेकर दौड़ाया, खाकी की लाज बचाने के लिए भागने लगा सिपाही; VIDEO वायरल

मझौली थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी समन तामील कराने आए थे, लेकिन वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी से बहस करने लगी. देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया.

MP: महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल लेकर दौड़ाया, खाकी की लाज बचाने के लिए भागने लगा सिपाही; VIDEO वायरल
Photo- @vikascreateyug/X

Sidhi Police Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मझौली थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी समन तामील कराने आए थे, लेकिन वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी से बहस करने लगी. देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी के पीछे चप्पल लेकर दौड़ रही है, जबकि कांस्टेबल खाकी की लाज बचाने के लिए भागता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना के दौरान वहां मौजूद युवक और युवती वीडियो बना रहे थे, जिससे पुलिसकर्मी भड़क गया और मोबाइल छीनने की कोशिश की.

महिला की यह गुंडई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढें: मध्य प्रदेश फिर शर्मसार! सीधी के जंगल में दलित लड़की से गैंगरेप, दोस्त को बंधक बनाकर की दरिंदगी

महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल लेकर दौड़ाया

(चेतावनी: विचलित करने वाला वीडियो, अभद्र भाषा का प्रयोग)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).