देश

Ghaziabad News: 'तेरे पति को रेप केस में फंसा दूंगा': गाजियाबाद का गालीबाज दरोगा सस्पेंड, महिला से बदसलूकी पर हुई कार्रवाई (Watch Video)

यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर एक फरियादी से बदसलूकी करता नजर आ रहा है.

Ghaziabad News: 'तेरे पति को रेप केस में फंसा दूंगा': गाजियाबाद का गालीबाज दरोगा सस्पेंड, महिला से बदसलूकी पर हुई कार्रवाई (Watch Video)
Photo- @priyarajputlive/X

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर एक फरियादी से बदसलूकी करता नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है, जहां सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज विमल कुमार एक महिला से बेहद अभद्र भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह कुर्सी पर बैठकर महिला को धमकाते हुए यहां तक ​​कह रहे हैं कि वह उसके पति को रेप केस में फंसा देंगे.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज विमल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. यह घटना न सिर्फ पुलिस की छवि पर सवाल उठाती है, बल्कि महिला सुरक्षा और सम्मान जैसे अहम मुद्दों को भी उजागर करती है.

ये भी पढें: Ghaziabad Chain Snatching Video: गाजियाबाद के एनएच 9 पर चेन स्नैचिंग की कोशिश, महिला स्कूटी से गिरकर हुई घायल, वीडियो आया सामने

गाजियाबाद का गालीबाज दरोगा सस्पेंड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).