वायरल

भीषण गर्मी में बिना आग के ही गर्म हो गया तेल, धूप में बैठकर मछली तलने लगी लड़की (Watch Video)

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक के किनारे एक लड़की पैन में तेल डालकर उसे धूप में रख देती है, धूप की वजह से तेल गर्म हो जाता है, जिसमें लड़की मछली फ्राई करने लगती है.

भीषण गर्मी में बिना आग के ही गर्म हो गया तेल, धूप में बैठकर मछली तलने लगी लड़की (Watch Video)
धूप में मछली तलती लड़की (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप देश के विभिन्न हिस्सों में चरम पर है. कई राज्यों में पारा 40 से 45 डिग्री के पार जा चुका है. गर्मी से हर कोई बेहाल है और आए दिन इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल रहे हैं, जिनमें कभी कोई तपती रेत में पापड़ सेंकता दिख रहा है तो कोई सड़क पर ऑमलेट बनाकर लोगों को हैरान कर रहा है. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ट्रैक के किनारे एक लड़की पैन में तेल डालकर उसे धूप में रख देती है, धूप की वजह से तेल गर्म हो जाता है, जिसमें लड़की मछली (Fish) फ्राई करने लगती है. इंस्टाग्राम हैंडल फूडी सुमन से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उर्मी ने सूरज की रोशनी से ही मछली पका कर दिखा दी. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिलचिलाती गर्मी में बीच सड़क पर बिना गैस-चूल्हे के ऑमलेट बनाने लगी महिला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

धूप में मछली फ्राई करती लड़की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by suman majumder (@foodiesuman1)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).