Gujarat: पालनपुर में ओला स्कूटर को ग्राहक ने जलाया, कहा- ‘स्टीयरिंग फेल की शिकायत पर नहीं मिली सुनवाई’- Video
गुजरात के पालनपुर से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से त्रस्त एक और ग्राहक का वीडियो सामने आया है, जिसने आखिर में स्कूटर की खराबी से परेशान होकर ग्राहक ने बीच सड़क पर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे फूंक दिया. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ग्राहक का आरोप है कि स्कूटर में गंभीर यांत्रिक खराबी थी...
गुजरात (Gujarat) के पालनपुर (Palanpur) से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) से त्रस्त एक और ग्राहक का वीडियो सामने आया है, जिसने आखिर में स्कूटर की खराबी से परेशान होकर ग्राहक ने बीच सड़क पर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे फूंक दिया. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ग्राहक का आरोप है कि स्कूटर में गंभीर यांत्रिक खराबी थी. उसके अनुसार, जब वह अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे के साथ सवारी कर रहा था, तभी स्कूटर का स्टीयरिंग और टायर का कनेक्शन अचानक टूट गया. इस वजह से परिवार की जान जाते-जाते बची. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार ओला कंपनी से शिकायत की, लेकिन हर बार जवाब टालमटोल भरा या असंतोषजनक रहा. उन्होंने बताया कि जिस समय यह तकनीकी गड़बड़ी हुई, वे पटाखे खरीदने के लिए जा रहे थे और स्कूटर की गति धीमी थी. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था. यह भी पढ़ें: Ola Showroom Fire Video: गुस्साए ग्राहक ने ओला शोरूम को लगाई आग, ई-स्कूटर की सर्विस से था नाराज, वीडियो वायरल
पालनपुर में ओला स्कूटर को ग्राहक ने जलाया
షోరూమ్ ముందే ఓలా వాహనానికి నిప్పంటించిన కస్టమర్
స్టీరింగ్ రాడ్ విరిగిపోయిందని చెప్పినా కంపెనీ సిబ్బంది పట్టించుకోలేదని ఆగ్రహం
గుజరాత్–పాలన్పూర్ ప్రాంతంలో తన భార్య, కుమారుడితో కలిసి బయటికి వెళ్లి ఇంటికి తిరిగి వెళ్తుండగా తన ఓలా వాహనం స్టీరింగ్ రాడ్ విరిగిపోయిందని షోరూముకు… pic.twitter.com/JFyax4IzWd
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) October 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

