Chhatrapati Sambhajinagar: इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में 23 वर्षीय महिला की मौत, कैमरे में कैद हुआ हादसे का भयावह वीडियो
खबर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की है. यहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में एक 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. खुताबाद थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर में सुलीभंजन इलाके में हुई है.
Chhatrapati Sambhajinagar: खबर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की है. यहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में एक 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. खुताबाद थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर में सुलीभंजन इलाके में हुई है. मृतक महिला की पहचान श्वेता सुरवसे के रूप में हुई है. वह इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए कार चलाने की कोशिश कर रही थी, जबकि उसका दोस्त शिवराज मुले वीडियो शूट कर रहा था. इसी दौरान जब कार रिवर्स गियर में थी, तो उसने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया. इससे गाड़ी तेजी से पीछे की ओर चली गई. कार ने क्रैश बैरियर को तोड़ दिया और सीधे घाटी में जा गिरी. बचावकर्मियों को उस तक और गाड़ी तक पहुंचने में एक घंटा लग गया. नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में 23 वर्षीय महिला की मौत
TW ⚠️
Instead of hitting the brake, she pushed the accelerator at the edge of the hill…
Despite not knowing how to drive, she reversed a Toyota Etios as her friend Shivraj Mule recorded.
Shweta Survase, 23, from Ch. Sambhaji Nagar, died while making a reel near Dutt Dham… pic.twitter.com/eadsWau9AT
— Sneha Mordani (@snehamordani) June 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

