वायरल

Pushkar Mela 2025 News: पुष्कर मेले की शान बने ₹21 करोड़ के भैंसे की मौत, अचानक तबीयत खराब होने से गई जान; लोगों में सदमे का माहौल

राजस्थान के पुष्कर मेले 2025 से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां मेले का मुख्य आकर्षण, 21 करोड़ रुपये की कीमत वाले एक भैंसे की अचानक मौत हो गई है.

Pushkar Mela 2025 News: पुष्कर मेले की शान बने ₹21 करोड़ के भैंसे की मौत, अचानक तबीयत खराब होने से गई जान; लोगों में सदमे का माहौल

Pushkar Mela 2025 News: राजस्थान के पुष्कर मेले 2025 से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां मेले का मुख्य आकर्षण, 21 करोड़ रुपये की कीमत वाले एक भैंसे की अचानक मौत (Buffalo Worth INR 21 Crore Dies) हो गई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भैंसे की तबीयत बिगड़ गई थी. पशु चिकित्सकों की एक टीम काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाई. इस भैंसे को विशेष व्यवस्थाओं के साथ मेले में लाया गया था और इसे देखने के लिए रोजाना हजारों लोग आते थे. पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भैंसा अधिक वजन का था और अचानक उसकी हालत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि पुष्कर मेला 30 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें लाखों लोग और सैकड़ों जानवर भाग लेंगे.

ये भी पढें: Pushkar Fair 2025: पुष्कर मेले में विदेशी मेहमानों ने खेली कबड्डी, एक टांग पर दौड़ लगाते नजर आए पर्यटक; देखें मनमोहक VIDEO

 पुष्कर मेला 2025 में 21 करोड़ रुपये मूल्य की भैंस की अचानक मौत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).