West Bengal Violence: ममता बनर्जी आज करेंगी बीरभूम जिले का दौरा, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा करेंगी. बीरभूम के रामपुरहाट में तृणमूल नेता की हत्या के बाद कथित रूप से भीड़ द्वारा घरों में आग लगाने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी.
Birbhum Violence: बीरभूम जिले के एक गांव में मंगलवार को कथित तौर पर कुछ मकानों में आग लगा दी गई, जिसमें आठ लोगों की जल कर मौत हो गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा करेंगी. ममता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, ‘यह हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा, वाम दलों और कांग्रेस की कोशिश है. बीरभूम की घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हों.’
लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी गुरुवार को बीरभूम जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे. लौटकर घटना की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौपेंगे. पीड़ित परिवार से मुलाकात से पहले अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का आग्रह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से किया है.
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा करेंगी। बीरभूम के रामपुरहाट में तृणमूल नेता की हत्या के बाद कथित रूप से भीड़ द्वारा घरों में आग लगाने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी। #Birbhum pic.twitter.com/UPgjsMxAbP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

