देश

Ajit Doval On Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर क्या बोले अजीत डोभाल, सेना में वक्त के साथ बदलाव जरूरी

अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा "जो हम कल कर रहे थे अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं."

Ajit Doval On Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर क्या बोले अजीत डोभाल, सेना में वक्त के साथ बदलाव जरूरी
अजीत डोभाल (Photo: ANI)

Ajit Doval On Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा "जो हम कल कर रहे थे अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं. यदि हमें कल की तैयारी करनी है तो हमें परिवर्तित होना पड़ेगा. आवश्यक इसलिए था क्योंकि भारत में, भारत के चारों तरफ माहौल बदल रहा है जहां तक रेजीमेंट का सवाल है, दो बातें समझने की जरूरत है। कोई भी रेजीमेंट की अवधारणा से छेड़छाड़ नहीं कर रहा है...वे (रेजिमेंट) जारी रहेंगे...रेजिमेंट सिस्टम खत्म नहीं हुआ है..:"

अजीत डोभाल ने कहा "भारतीय सेना की औसत उम्र ज्यादा है, सेना में वक्त के साथ बदलाव जरूरी. पुरानी सरकारों ने बड़े फैसलों को टाला, मोदी सरकार ने देशहित में मजबूत फैसले लिए. अकेले अग्निवीर पूरी आर्मी कभी नहीं होंगे, अग्निवीर सिर्फ पहले 4 साल में भर्ती किए गए जवान होंगे. बाकी सेना का बड़ा हिस्सा अनुभवी लोगों का होगा. जो अग्निवीर नियमित होंगे(4 साल बाद) उन्हें घनिष्ठ ट्रेनिंग दी जाएगी."

उन्होंने कहा "इस देश के हर उस युवा को अवसर मिलता है जिसमें देश की रक्षा के लिए इच्छा और प्रेरणा है और प्रतिबद्धता की भावना है. उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग इस देश को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है,"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).