Visa Scam Case: सीबीआई दफ्तर में कार्ति चिदंबरम से पूछताछ जारी, चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से वीजा दिलाने का आरोप
यह मामला पंजाब में एक पावर प्रोजेक्ट के लिए 263 चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से पैसे लेकर उन लोगों को वीजा दिलाने का है.
Visa Scam Case: कथित वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. चिदंबरम ने कहा, "मैंने एक भी चीनी नागरिक को वीजा मिलने पर सम्मानित नहीं किया है." प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी किए जाने में कथित अनियमितता के सिलसिले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है.
दरअसल यह मामला पंजाब में एक पावर प्रोजेक्ट के लिए 263 चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से पैसे लेकर उन लोगों को वीजा दिलाने का है.
यह कथित घोटाला उस समय हुआ, जब कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे. इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की हालिया प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
Congress MP Karti Chidambaram arrives at CBI Headquarters in connection with the alleged visa scam case.
"I have not felicitated a single Chinese national in getting a visa," K Chidambaram said pic.twitter.com/zgywOjK66y
— ANI (@ANI) May 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

