VIDEO: हैदराबाद में इजराइल और अमेरिकी झंडे को पैरों तले कुचला, महिलाओं ने फिलिस्तीन के समर्थन में किया प्रदर्शन
इजराइल-हमास संघर्ष के बीच हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में महिलाएं फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं. इस दौरान प्रवेश द्वार पर लोग जमीन पर इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे को कुचलते हुए नजर आए.
तेलंगाना: इजराइल-हमास संघर्ष के बीच हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में महिलाएं फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं. इस दौरान प्रवेश द्वार पर लोग जमीन पर इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे को कुचलते हुए नजर आए.
इजरायल-हमास के बीच युद्ध विनाशकारी हो चुका है. नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर, किशोर, युवा, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी इजरायली बमबारी में मारे जा चुके हैं. गाजा अब श्मशान भूमि में तब्दील हो चुका है. मलबे के ढेर और लाशों का चारों तरफ अंबार दिख रहा है. बहुत सी लाशों और दबे इंसानों को उठाने वाला भी कोई नहीं है. सैकड़ों लोग रोजाना हवाई हमले में मारे जा रहे हैं. जो बच रहे हैं वह भी अपंगता की पराकाष्ठा से गुजर रहे हैं. किसी के पैर हमले में कट गए तो किसे के हाथ, किसी की आंख फूट गई तो किसी की गर्दन. गाजा में त्रासदी की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं.
#WATCH | Telangana | Women in Saidabad area of Hyderabad gathered at a Dargah ground to demonstrate solidarity with Palestine, amid the Israel-Hamas conflict. The national flags of Israel and the US were seen on the ground at the entrance. pic.twitter.com/32kgCvE0Wu
— ANI (@ANI) October 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

