देश

Joshimath Sinking: खौफ का मंजर! घरों और सड़कों पर बढ़ती दरारें, जगह-जगह से निकल रहा पानी (Watch Video)

उत्तराखंड में जोशीमठ शहर सर्दियों के महीनों के बीच गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है क्योंकि घरों के गिरने का खतरा दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है. जोशीमठ में पल-पल मौत के साये में जी रहे लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं.

Joshimath Sinking: खौफ का मंजर! घरों और सड़कों पर बढ़ती दरारें, जगह-जगह से निकल रहा पानी (Watch Video)
Joshimath Sinking (Photo: ANI)

उत्तराखंड में जोशीमठ शहर सर्दियों के महीनों के बीच गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है क्योंकि घरों के गिरने का खतरा दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है. जोशीमठ में पल-पल मौत के साये में जी रहे लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. जोशीमठ में भूमि धंसने के क्रम में 561 घरों की दीवारों में बड़ी दरारें पाई गई हैं. घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं. कई लोग तो सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अपने घर खाली कर चुके हैं. Joshimath Sinking: धंसता जा रहा है जोशीमठ, चिंताजनक हालातों के बीच सीएम धामी जल्द कर सकते हैं दौरा.

यहां के लोगों को अपने घर छोड़ कर सड़कों पर अलाव के सहारे रात बितानी पड़ रही है या फिर जिनके घर सुरक्षित है उनके यहां शरण लेनी पड़ रही है. सड़कों की दरारें भी चौड़ी होती जा रही हैं. वीडियो में आप जोशीमठ का दर्दनाक मंजर देख सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).