No Strikes In Uttarakhand For 6 Months: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारी अगले 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल, जानें क्यों
उत्तराखंड में राज्य की धामी सरकार ने चारधाम यात्रा और मानसून को देखते हुए राज्य में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है. इसके बाद भी कोई कर्मचारी संगठन हड़ताल करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
No Strikes in Uttarakhand For 6 Months: उत्तराखंड में राज्य की धामी सरकार ने हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. धामी सरकार की तरह से लिए गए फैसले के अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारी चारधाम यात्रा और मानसून को देखते हुए अगले 6 महीने तक हड़ताल पर नहीं जा सकते हैं. सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इसके बावजूद यदि कोई कर्मचारी संगठन हड़ताल करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा 3 की उप धारा में अधीन शक्तियों के चलते राज्यपाल की तरफ से 6 महीने की अवधि के लिए राज्य अधीन सेवाओं में हड़ताल जाने से रोक लगाईं गई है.
Tweet:
उत्तराखंड: राज्य में चल रही चारधाम यात्रा और मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर 6 महीने के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी है। pic.twitter.com/jquPPy5H23
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

