Angkrish Raghuvanshi Injury: डाइविंग कैच के प्रयास में चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी, मुंबई बनाम उत्तराखंड विजय हजारे ट्रॉफी मैच के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
जयपुर में शुक्रवार को खेले जा रहे मुंबई बनाम उत्तराखंड विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मुकाबले के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना देखने को मिली. मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी(Angkrish Raghuvanshi) आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं, फील्डिंग के दौरान एक मुश्किल कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह चोटिल हो गए.
Angkrish Raghuvanshi Admitted to SDHM Hospital: जयपुर में शुक्रवार को खेले जा रहे मुंबई बनाम उत्तराखंड विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मुकाबले के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना देखने को मिली. मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी(Angkrish Raghuvanshi) आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं, फील्डिंग के दौरान एक मुश्किल कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह चोटिल हो गए. डाइव लगाकर कैच लेने के प्रयास में उन्हें सिर, गर्दन और कंधे में गंभीर चोट आई. चोट लगते ही मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और एहतियातन उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस के जरिए जयपुर के एसडीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया. इस घटना के बाद मैदान पर कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया.
चोटिल अंगकृष रघुवंशी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Angkrish Raghuvanshi has been taken to SDMH hospital for CT scans. He has hurt his shoulder and head going for an impossible catch.#VHT2025 pic.twitter.com/tB7PamJVAQ
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) December 26, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2025 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

