देश

Kasim Success Story: पिता के साथ ठेला लगाता था बेटा, PCSJ की परीक्षा पास कर कासिम बना जज, VIDEO के जरिए जानें संघर्ष भरी कहानी

कासिम ने बचपन से ही पिता के काम में उनका हाथ बंटाया. झूठे बर्तन धोने समेत ठेले के सभी काम किए. मोहम्मद कासिम ने पीसीएस जे रिजल्ट में 135वीं रैंक हासिल की है. आइए पढ़ते हैं उनकी प्रेरणा देती कहानी.

Kasim Success Story: पिता के साथ ठेला लगाता था बेटा, PCSJ की परीक्षा पास कर कासिम बना जज, VIDEO के जरिए जानें संघर्ष भरी कहानी
(Photo: X)

Kasim Success Story: कासिम यूपी के संभल से हैं. वे नखासा थाने के करीबी इलाके रुकनुद्दीन सराय के रहने वाले हैं. उनके पिता बलि मोहम्मद हलीम का ठेला लगाया करते थे. कासिम ने बचपन से ही पिता के काम में उनका हाथ बंटाया. झूठे बर्तन धोने समेत ठेले के सभी काम किए. 2007-08 से अपना अलग ठेला लगाया. पेट्रोल पंप के सामने हलीम बेचा. फिर 2012 में सलेक्शन होने पर अलीगढ़ चले गए.

कासिम की शुरुआती स्कूलिंग चौथी क्लास तक वहीं के सरकारी स्कूल से हुई. पांचवी छठी क्लास वारसी जूनियर हाई स्कूल से पढ़ी. 7वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जेड यू इंटर कॉलेज से पूरी की. इस बीच एक बार 10वीं में फेल भी हुए. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में BA में दाखिला लिया. इसी दौरान बीए एलएलबी का एंट्रेंस पास कर एएमयू लॉ फैकल्टी से बीए एलएलबी किया. इसके बाद DU में एलएलएम एग्जाम में AIR 1 पाई. इसके बाद यूजीसी नेट पास किया. दो यूनिवर्सिटी में जॉइनिंग भी हुई. इसी दौरान पढ़ाते पढ़ते हुए पीसीएस जे रिजल्ट में 135वीं रैंक हासिल की. कासिम के पिता को उनसे बहुत उम्मीदें थीं, कामयाब होने के बाद, वे अपनी पिता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).