देश

UP: सपा नेता आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गवाहों को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज, क्या फिर जाएंगे जेल!

जेल से बाहर जमानत पर रिहा समाजवादी पार्टी से विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. उनके और उनके साथ अन्य 5 लोगों के खिलाफ गवाहों को धमकाने के आरोप में रामपुर में एफआईआर दर्ज हुआ है

UP: सपा नेता आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गवाहों को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज, क्या फिर जाएंगे जेल!
आजम खान (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ:  जेल से बाहर जमानत पर रिहा समाजवादी पार्टी से विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान  (Azam Khan) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. उनके और उनके साथ अन्य 5 लोगों के खिलाफ गवाहों को धमकाने के आरोप में रामपुर में एफआईआर दर्ज हुआ है. रामपुर के एसपी के अनुसार दो गवाहों ने आजम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें धमकी दी जा रही है वे आजम खान के खिलाफ बयान ना दें. दोनों गवाहों के शिकायत के बाद आजम खाना समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है. ऐसे में इस बात की चर्चा है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे? जो अभी हालमे ही जेल से रिहा होकर बाहर आये हैं.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).