Maharashtra: नवाब नलिक की गिरफ्तारी पर मंत्री अशोक चव्हाण बोले- नीचले स्तर पर जा चुकी है राजनीति, केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा गलत इस्तेमाल
नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा मेरी व्यक्तिगत राय ये है कि राजनीति इतने नीचे स्तर पर जा चुकी है, ये बहुत ही निराशाजनक और ग़लत है.
23 फरवरी: NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है. इससे पहले नवाब मलिक से मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी. इसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा मेरी व्यक्तिगत राय ये है कि राजनीति इतने नीचे स्तर पर जा चुकी है, ये बहुत ही निराशाजनक और ग़लत है. पूरे देश में और महाराष्ट्र में जो दिखाई दे रहा है वे उचित नहीं हैं. लोकतंत्र में विरोध करना, विरोध होना, अपने-अपने विचार अलग तरीके से रखना, यहां तक समझा जा सकता है, लेकिन कोर्ट छोड़कर, पुलिस छोड़कर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जो हो रहा है, वो निश्चित तौर पर ठीक बात नहीं है.
लोकतंत्र में विरोध करना, विरोध होना, अपने-अपने विचार अलग तरीके से रखना, यहां तक समझा जा सकता है। लेकिन कोर्ट छोड़कर, पुलिस छोड़कर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जो हो रहा है वो निश्चित तौर पर ठीक बात नहीं है: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण (2/2) https://t.co/xHCMdD52TY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

