West Bengal: जलपाईगुड़ी के जंगलों में मिले तीन कंगारू, कुछ के शरीर पर है गंभीर चोटें, जांच के लिए टीम गठित
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गजोलडोबा के पास वन विभाग द्वारा तीन कंगारूओं को बचाया गया है. बेलाकोबा वन रेंज के अधिकारी ने बताया कि दो कंगारुओं के शरीर पर कुछ गंभीर चोटें थीं और उन्हें आगे के इलाज के लिए बंगाल सफारी पार्क भेज दिया गया है. मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. बता दें कि कंगारू ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाते हैं.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गजोलडोबा के पास वन विभाग द्वारा तीन कंगारूओं को बचाया गया है. बेलाकोबा वन रेंज के अधिकारी ने बताया कि दो कंगारुओं के शरीर पर कुछ गंभीर चोटें थीं और उन्हें आगे के इलाज के लिए बंगाल सफारी पार्क भेज दिया गया है. मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है.
बीते महीने राज्य के अलीपुरद्वार जिले में पहली बार एक माल वाहन से एक कंगारू को छुड़ाया गया और हैदराबाद से दो लोगों को पशु तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस तथ्य के बारे में पूछे जाने पर कि भारत में कंगारू नहीं पाए जाते हैं, तब एक अधिकारी ने कहा था, "आरोपी व्यक्तियों से यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने जानवर को कहां से प्राप्त किया और उनका मकसद क्या था. उनके अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह से संबंध हो सकते हैं.’’कंगारू ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाते हैं.
कंगारुओं के शरीर पर कुछ गंभीर चोटें थीं और उन्हें आगे के इलाज के लिए बंगाल सफारी पार्क भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है: एस दत्ता, आरओ, बेलाकोबा वन रेंज, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल (01.04) pic.twitter.com/A90PedaRmW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2022
West Bengal | One more Kangaroo was rescued by forest officials from Farabari-Nepali busty in Dabgram forest range of Jalpaiguri last night from where two Kangaroos were rescued earlier on April 1st pic.twitter.com/mR4FmNZWnn
— ANI (@ANI) April 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 06:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

