Rajasthan Budget 2023: 8 मिनट तक पुराना भाषण पढ़ते रहे CM, विपक्ष ने कहा मुख्यमंत्री बिना चेक किए आ गए (Watch Video)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ दिया. करीब 8 मिनट तक वे पुराना बजट पढ़ते रहे. इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. जैसे ही मुख्यमंत्री ने पहली दो घोषणाएं कीं, जो बजट 2022-23 में शामिल थीं, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया और सदन के वेल में आ गए.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ दिया. करीब 8 मिनट तक वे पुराना बजट पढ़ते रहे. इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. जैसे ही मुख्यमंत्री ने पहली दो घोषणाएं कीं, जो बजट 2022-23 में शामिल थीं, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया और सदन के वेल में आ गए.
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, "8 मिनट तक सीएम पुराना बजट पढ़ रहे थे, जब मैं सीएम थी तो मैं बजट को कम से कम दो तीन बार पढ़ती और देखती थी. एक सीएम जो इस तरह के बड़े दस्तावेज को बिना चेक किये पढ़ते है, तो आप समझ सकते हैं कि उसके हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है."
बजट से पहले राजस्थान सरकार की हुई किरकिरी,
अशोक गहलोत ने पुराना बजट पढ़ा
- 8 मिनट तक पुराना भाषण पढ़ते रहे, विपक्ष ने कहा लापरवाह मुख्यमंत्री बिना पढ़े आ गए।
- सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने सीएम के कान में आकर टोका।
- राजस्थान में पहली बार बजट भाषण के दौरान कार्यवाही स्थगित। pic.twitter.com/tn7POY61kc— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 10, 2023
"8 मिनट तक सीएम पुराना बजट पढ़ रहे थे, जब मैं सीएम थी तो मैं बजट को कम से कम दो तीन बार पढ़ती और देखती थी। एक सीएम जो इस तरह के बड़े दस्तावेज़ को बिना चेक किये पढ़ते है, तो आप समझ सकते हैं कि उसके हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है।": राज. की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया pic.twitter.com/JWu2iEGojt
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

