देश

Lucknow News: 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर गिराए जाने बाकी हैं; लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे बने अवैध मकानों को गिराने का अभियान जारी- VIDEO

यूपी की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बनाए गए मकानों को तोड़ने का काम जारी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर और गिराए जाने हैं.

Lucknow News: 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर गिराए जाने बाकी हैं; लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे बने अवैध मकानों को गिराने का अभियान जारी- VIDEO
Photo- ANI

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बनाए गए मकानों को तोड़ने का काम जारी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर और गिराए जाने हैं. मंगलवार (18 जून) तक यह काम पूरा हो जाएगा. बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की नदियों और पुराने तालाबों के किनारे अतिक्रमण को फौरन हटाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि लखनऊ में कुकरैल नदी के पुनरुद्धार की कार्रवाई हो रही है. अवैध बसावट को हटाकर उन्हें अन्यत्र पुनर्वासित कराया गया है. इसी प्रकार, अन्य जिलों में भी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए.

लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे बने अवैध मकानों को गिराने का अभियान जारी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).