देश

Terrorist Attack In Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के मजदूर की मौत

जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद- 370 हटने की वर्षगांठ से ठीक पहले आतंकियां ने इस हमले को अजांम दिया है. इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं.

Terrorist Attack In Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के मजदूर की मौत
सेना के जवान (File Photo)

Terrorist attack in Pulwama: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा में आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया है. आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों को ग्रेनेड फेंका और इस घटना में एक श्रमिक की मौत (Bihar laborer killed) हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.  जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद- 370 हटने की वर्षगांठ से ठीक पहले आतंकियां ने इस हमले को अजांम दिया है.

मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद जालू के पुत्र मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. घायलों की पहचान मोहम्मद अजीज के पुत्र मोहम्मद आरिफ और बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ के पुत्र मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस बीच इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हां ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा " पुलवामा में मजदूरों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोहम्मद मुमताज के परिवार के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है. मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घिनौने हमले के लिए जिम्मेदार लोग बख्शा नहीं जाएंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).