सुधा मूर्ति ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ,राष्ट्रपति ने किया है मनोनीत- Video
मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है. मूर्ति ने आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली.
मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है. मूर्ति ने आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली. इस दौरान उनके पति नारायण मूर्ति ,केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल मौजूद थे.बता दे कि, सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक टीचर और राइटर भी हैं. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1950 को शिगांव में हुआ. उन्होंने इनंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति से साल 1978 में शादी की. उनकी एक बेटी अक्षरा मूर्ति हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं. सुधा मूर्ति के बेटे का नाम रोहन मूर्ति है. यह भी पढ़े :One Nation, One Election: एक देश एक चुनाव पर कोविंद समिति ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट (View Tweet)
देखें वीडियो :
VIDEO | Philanthropist Surtha Murthy (@SmtSudhaMurty) takes oath as Rajya Sabha member.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WZq2yqOUFv
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

