Sonali Phogat Murder Case: CBI करेगी सोनाली फोगट की हत्या की जांच? CM मनोहर लाल ने Goa सरकार को लिखा पत्र
गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में जान गंवाने वाली हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के पीछे का मकसद संपत्ति और पैसा हो सकता है. पीड़िता के भाई रिंकू ढाका ने शनिवार को यह दावा किया.
Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगट की हत्या की CBI जांच के लिए हरियाणा सरकार गोवा को पत्र लिखेगी. ये जानकारी हरियाणा सीएमओ की तरफ से दी गई है. आपको बता दें कि सोनाली फोगट के परिवार ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अगर भाजपा नेता फोगाट का परिवार उनकी मौत की सीबीआई जांच चाहता है, तो इस पर विचार किया जाएगा. खट्टर ने कहा, "अगर परिवार लिखित में देता है, तो हम इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे."
गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में जान गंवाने वाली हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के पीछे का मकसद संपत्ति और पैसा हो सकता है. पीड़िता के भाई रिंकू ढाका ने शनिवार को यह दावा किया. लेकिन उन्होंने कहा कि उनका परिवार गोवा में उनकी मौत की पुलिस जांच से 'संतुष्ट' है.
Sonali Phogat murder case | Haryana govt to write to Goa seeking a CBI probe into the death of Sonali Phogat after her family met with the CM in this regard: Haryana CMO pic.twitter.com/xYxifyq1Dy
— ANI (@ANI) August 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

