Singer KK Death: सिंगर केके के निधन को लेकर न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज, SSKM अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
मशहूर गायक केके की मौत को लेकर कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है.
मंगलवार देर रात कोलकाता में एक लाइव परफ़ॉर्मेंस के बाद 53 साल के लोकप्रिय गायक केके का निधन हो गया. गायक की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है.
गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) का परिवार कोलकाता पहुंच चुका है. अभी उनके पार्थिव शरीर को सीएमआरआई अस्पताल में रखा गया है, जहां से उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर रात गायक केके के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, "केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं. उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रतिबिंबित किया जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था. हम उन्हें उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति."
One case of unnatural death has been registered with New Market PS regarding the death of singer #KK. After getting the family's consent, an inquest and post-mortem will be done. Arrangements are being made for the postmortem at SSKM hospital, Kolkata.
(File Pic) pic.twitter.com/2afpFwi4Ex
— ANI (@ANI) June 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

