Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्या मामले में आरोपी आफताब का 5 दिनों के भीतर होगा नार्को टेस्ट, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दिया आदेश
श्रद्धा हत्या मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट को लेकरआदेश दिया कि रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है.
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मामले केस में साकेत कोर्ट ने रोहिणी फोरेंसिक साइंस लैब को 5 दिन के अंदर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है. बात दें कि दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत पांच दिनों के लिए और बढ़ा दी. पूनावाला को कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पूनावाला को साकेत जिला अदालत के सामने वर्चुअली पेश किया गया.अदालत ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया. सुनवाई के दौरान आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर वकीलों के एक बड़े समूह ने अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
ANI:
Shraddha Murder Case | Saket court has ordered Rohini Forensic Science Lab to conduct a narco test of accused Aftab within 5 days. pic.twitter.com/CEW63UWNl8
— ANI (@ANI) November 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

