VIDEO: यूपी के Firozabad में बड़ा हादसा! टूंडला जंक्शन पर गिरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज, कई मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा हदासा हुआ है. यहां टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गुरुवार रात अचानक ढह गया.
Tundla Overbridge Collapsed: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad Overbridge Collapsed) में बड़ा हदासा हुआ है. यहां टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग (Delhi-Howrah Railway) पर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गुरुवार रात अचानक ढह गया. पुल के नीचे काम कर रहे लगभग 8 से 10 मजदूर मलबे में दब गए, जबकि अन्य की तलाश जारी है. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि बचाव दल JCB की मदद से मलबा हटा रहे हैं. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी और नाले के किनारे बने एक खंभे का कमजोर होना हो सकता है.
यह ओवरब्रिज टूंडला शहर के मुख्य हिस्से को लाइनपार क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था और पूरा होने पर, यह 50 से ज्यादा गांवों को सीधा संपर्क प्रदान करता. रेलवे, पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिया है. ठेकेदार भाग गया है और अधिकारी मलबे में दबे अन्य मजदूरों की तलाश कर रहे हैं.
टूंडला जंक्शन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा
फिरोजाबाद: टूंडला जंक्शन पर निर्माणाधीन ओरव ब्रिज गिरा @NavbharatTimes pic.twitter.com/m7AtIgWaKn
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) October 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

