देश

संजय राउत का RSS चीफ मोहन भागवत पर निशाना, कहा- 15 साल में 15 दिनों में बनाएं अखंड भारत

शिवसेना के संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की "अखंड भारत 15 साल में बनेगा" वाली कथित टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, पहले POK को भारत में शामिल करना है और फिर पाक, श्रीलंका और अन्य को भी अखंड भारत बनाना है. आपको कोई नहीं रोक रहा है. लेकिन इसे 15 दिनों में करने का वादा करें और 15 साल में नहीं.

संजय राउत का RSS चीफ मोहन भागवत पर निशाना, कहा- 15 साल में 15 दिनों में बनाएं अखंड भारत
संजय राउत (Photo Credits ANI)

शिवसेना के संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की "अखंड भारत 15 साल में बनेगा" वाली कथित टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, पहले POK को भारत में शामिल करना है और फिर पाक, श्रीलंका और अन्य को भी अखंड भारत बनाना है. आपको कोई नहीं रोक रहा है. लेकिन इसे 15 दिनों में करने का वादा करें और 15 साल में नहीं.

राउत ने आगे कहा कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी सुरक्षित तरीके से होनी चाहिए है. अंखड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है. वीर सवारकर को भारत रत्न दीजिए. आज ही देख रहा था कि जहां-जहां चुनाव आने वाला दंगे भड़काए गए या हो रहे हैं.

बता दें कि आरएसआर के चीफ मोहन भागवत 15 साल में भारत के अखंड राष्ट्र बनने की कल्पना की. हरिद्वार में उन्होंने प्रवास के दौरान कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है. 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा और यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे. उन्होंने कहा कि हम अहिंसा की ही बात कहेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कहेंगे. हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).