देश

Who is Justice DY Chandrachud: रामजन्म भूमि विवाद, धारा 377 और नोएडा ट्विन टावर...जानिए कौन हैं नए CJI डीवाई चंद्रचूड़

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ 2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे. उससे पहले वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे. जज के रूप में उनकी पहली नियुक्ति साल 2000 में बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई थी.

Who is Justice DY Chandrachud: रामजन्म भूमि विवाद, धारा 377 और नोएडा ट्विन टावर...जानिए कौन हैं नए CJI डीवाई चंद्रचूड़

Justice DY Chandrachud: जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा.

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ 2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे. उससे पहले वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे. जज के रूप में उनकी पहली नियुक्ति साल 2000 में बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई थी.

चंद्रचूड़ के फैसले

अयोध्या मामले का फैसला देने वाली 5 जजों की बेंच के जस्टिस चंद्रचूड़ भी सदस्य थे. आधार मामले ओर फैसला देते हुए उन्होंने निजता को मौलिक अधिकार घोषित करवाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा धारा 377 और नोएडा ट्विन टावर के मामले में भी उन्होंने सुनवाई की. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के मामले में भी जजों की बेंच में शामिल रहें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).