Independence Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई, कहा- 'यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण', यहां देखें Live
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को संबोधित करते हुए बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मू बधाई संदेश में कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है
Independence Day 2023: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को संबोधित करते हुए बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मू बधाई संदेश में कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है. चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है. यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है. जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है. लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना.
वहीं अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति मूर्मू ने कहा, मैं सभी देशवासियों से आग्रह करती हूं, कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें. मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियाँ साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें.
Video:
Tweet:
My heartiest greetings to all on our 77th Independence Day. It is a glorious and auspicious occasion for all of us. I am overjoyed to see that festivity is in the air. It is a matter of delight as well as pride for us to see how everyone – children, youth and the elderly, in… pic.twitter.com/Chn0EK3Rg1
— ANI (@ANI) August 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

