देश

Yogi Cabinet Meeting: थोड़ी ही देर में शुरू होगी योगी कैबिनेट की पहली बैठक, लोकभवन पहुंच रहे सभी मंत्री

शपथ ग्रहण के बाद आज शाम योगी कैबिनेट की पहली बैठक होगी. इसके साथ ही सीएम आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है.

Yogi Cabinet Meeting: थोड़ी ही देर में शुरू होगी योगी कैबिनेट की पहली बैठक, लोकभवन पहुंच रहे सभी मंत्री
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: Facebook)

Yogi Cabinet Meeting: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है. शपथ ग्रहण के बाद आज शाम योगी कैबिनेट की पहली बैठक होगी. इसके साथ ही सीएम आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों और अतिथियों को खाने पर बुलाया गया है. संगठन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे.

मंत्री बनने के बाद जितिन प्रसाद ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी जी ने अब पहली बैठक बुलाई है, रोडमैप तैयार किया जाएगा. यह स्पष्ट है कि हमें लोगों को प्यार और समर्थन मिला, चुनावी वादे पूरे होंगे. PM के संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा. हम UP को नंबर 1 राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर काम करेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).