VIDEO: 'अब बर्दाश्त नहीं करेंगे...': बड़े भाई तेजप्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी यादव, उनके व्यवहार को बताया गैरजिम्मेदाराना
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वजह तेज प्रताप का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बताई गई है. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
Tejashwi Yadav on Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वजह तेज प्रताप का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बताई गई है. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं. हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं. जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है. निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है. राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता है, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है. हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं.”
लालू यादव ने भी ट्वीट कर अपने फैसले पर साफ संदेश दे दिया है. माना जा रहा है कि लंबे समय से तेज प्रताप के रवैये को लेकर पार्टी में नाराज़गी थी जो अब खुलकर सामने आ गई है.
तेजस्वी बोले- अब बर्दाश्त नहीं करेंगे
VIDEO | RJD chief Lalu Prasad expels elder son Tej Pratap Yadav from party for 'irresponsible behaviour'. RJD leader Tejashwi Yadav, brother of Tej Pratap Yadav, says, “Such things cannot be tolerated. We are committed to working for the people of Bihar and raising their issues.… pic.twitter.com/LXQqeWwsmu
— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

