VIDEO: शादी हो गई तुम्हारी...फारूक अब्दुल्ला ने महिला रिपोर्टर से पूछे उटपटांग सवाल! BJP ने साधा निशाना
वीडियो में फारूक अब्दुल्ला को कथित तौर पर एक युवा महिला रिपोर्टर से उनके निजी जीवन के बारे में पूछते हुए देखे जा सकते हैं. भाजपा नेताओं ने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने एक महिला रिपोर्टर से उल्टे-सीधे सवाल पूछे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कई पत्रकारों ने फारूक अब्दुल्ला की इस हरकत के लिए उनकी आलोचना की है.
वीडियो में फारूक अब्दुल्ला को कथित तौर पर एक युवा महिला रिपोर्टर से उनके निजी जीवन के बारे में पूछते हुए देखे जा सकते हैं. भाजपा नेताओं द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप के अनुसार, एक पत्रकार उरफ़ाना मुनीर सवाल पूछती है, लेकिन अब्दुल्ला उससे उसकी शादी, उसकी परवरिश के बारे में पूछने लगते हैं. अंत में वह कुछ अनचाही सलाह भी देते हैं. रिपोर्टर स्पष्ट रूप से असहज होते हुए भी नेता से राजनीतिक प्रश्न पूछने का प्रयास करती है.
रिपोर्टर के हाथ में लगी मेंहदी देखकर फारूक अब्दुल्ला ने उनसे पूछा - 'शादी हो गई तुम्हारी. इसके बाद रिपोर्टर ने बताया कि उसके भाई की शादी हुई है. फिर फारूक ने कश्मीरी भाषा उससे पूछा कि क्या दुल्हन "भाई के साथ रहेगी या भाग जाएगी. रिपोर्टर ने अब्दुल्ला को बताया कि 'वह शादी के लिए बहुत छोटी है' तो अब्दुल्ला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उसे सावधान रहना चाहिए कि वह किससे शादी करेगी, क्योंकि हो सकता है कि वह "अन्य महिलाओं के साथ बाहर जाता हो."
Farooq Abdullah, I.N.D.I Alliance veteran and father of ever pontificating Omar Abdullah, is at his abominable best. If there was ever a case of making workplace uncomfortable for women, then this is it.
The reporter is perhaps his grand daughter’s age or younger. But that… pic.twitter.com/8zmb2aYrPY
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

