देश

Yogi Adityanath Shapath Grahan Live Streaming: योगी अदित्यनाथ की ताजपोशी कार्यक्रम का यहां देखें सीधा प्रसारण

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद दोबारा सत्तासीन होने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार की शाम चार बजे लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है. योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Yogi Adityanath Shapath Grahan Live Streaming: योगी अदित्यनाथ की ताजपोशी कार्यक्रम का यहां देखें सीधा प्रसारण
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: Facebook)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा ताजपोशी होने जा रही है. उनके साथ कई मंत्रियों को शपथ लेना है. 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम' में योगी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ दिलाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल होंगी.

बीजेपी का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण की तस्वीर देखने को मिल सकती है. पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद योगी दोबारा सत्ता संभालेंगे. गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

यहां देखें शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).