देश

Dada Umar Ho Chuki Hai- Amit Shah To Mamata's MP: दादा उमर हो चुकी है आपकी! संसद में अमित शाह ने टीएमसी नेता को सुनाई खरी-खरी, देखें VIDEO

श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के कथन को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई.

Dada Umar Ho Chuki Hai- Amit Shah To Mamata's MP: दादा उमर हो चुकी है आपकी! संसद में अमित शाह ने टीएमसी नेता को सुनाई खरी-खरी, देखें VIDEO
(Photo : X)

श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के कथन को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई. TMC नेता ने कहा था कि मुखर्जी का नारा - 'एक देश–दो विधान, दो प्रधान–दो निशान' राजनीतिक था. इतना सुनते ही शाह अपनी सीट पर खड़े हुए और कहा- '

ये बहुत ऑब्‍जेक्‍शनबल है... मुझे लगता है दादा उमर हो चुकी है आपकी! एक देश में दो संविधान कैसे हो सकते हैं? एक देश के दो झंडे कैसे हो सकते हैं... वो गलत है... जिन्‍होंने भी ये किया था, गलत किया था... नरेंद्र मोदी जी ने इसको सुधारने का काम किया है. आपकी सहमति-असहमति से क्‍या होता है... पूरा देश चाहता था. यह चुनावी नारा नहीं है, हम 1950 से कह रहे थे... एक देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान होना चाहिए, दो नहीं चलेंगे और हमने कर भी दिया.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).