देश

UP Election 2022: EXIT POLL पर राज्य चुनाव आयुक्त सख्त, 10 फरवरी से 7 मार्च तक लगाई रोक

यूपी राज्य चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) ने 10 फरवरी से 7 मार्च की शाम तक एग्जिट पोल (Exit Polls) के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है.

UP Election 2022: EXIT POLL पर राज्य चुनाव आयुक्त सख्त, 10 फरवरी से 7 मार्च तक लगाई रोक
(Photo Credits: PTI/File)

Exit Polls Ban in UP:  विधानसभा चुनाव  (UP Assembly Election 2022) को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्त है. यूपी राज्य चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) ने 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से 7 मार्च की शाम 6:30 बजे के बीच एग्जिट पोल (Exit Polls) के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है. जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे दो साल तक की जेल हो सकती है और भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

आपको बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी. चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा ने कहा था कि ओपिनियन पोल्स मतदाताओं को गुमराह करते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).