देश

'सही बोले थे CM योगी, अखिलेश यादव नहीं चाहते आजम खान जेल से बाहर आएं'- Azam के मीडिया प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप

आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने कहा "अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है."

'सही बोले थे CM योगी, अखिलेश यादव नहीं चाहते आजम खान जेल से बाहर आएं'-  Azam के मीडिया प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप
सीएम योगी, आजम खान, अखिलेश यादव व फसाहत अली खान (Photo Credits: Twitter)

11 अप्रैल: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान के मीडिया प्रभारी (Azam Khan's Media In-Charge) फसाहत अली खान सानू (Fasahat Ali Khan) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने भरी मीटिंग में जेल में बंद आजम खां को लेकर कहा कि "क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं."

उन्होंने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं. हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं. हमारे साथ तो वो सपा भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया. हमारे नेता आजम खां ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है."

फसाहत अली खान सानू ने कहा सीएम योगी की टिप्पणी सही थी कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान (जेल से) बाहर हों.  हमने आपको और मुलायम यादव को यूपी का सीएम बनाया लेकिन आपने आजम खान को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया. आप सिर्फ एक बार जेल में उनसे मिलने गए थे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).