'कांग्रेस जॉइन करने की बजाय कुएं में कूद जाऊंगा', नितिन गडकरी ने किस नेता ठुकराया था ऑफर?
गडकरी ने कहा कि उन्हें दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था.
BJP नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता के ऑफर पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया. गडकरी ने कहा कि उन्हें दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन उन्होंने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया था कि वे कांग्रेस का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाना पसंद करेंगे. गडकरी ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में बीजेपी की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है.
नितिन गडकरी ने कहा, 'वह पुणे रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र एक्सप्रेस उतरे ,अपने सामान लेकर जा रहे थे ,तभी उन्हें डॉक्टर श्रीकांत जिचकार मिले ,उस समय वह गृह राज्य मंत्री थे, डॉ श्रीकांत जिचकार ने उन्हें देखा और कहा नितिन तुम कहां जा रहे हो, मैंने सामान नीचे रखा, उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ श्रीकांत से कहा कि इनका सामान भी बाहर लेकर चलो, मैंने कहा नहीं मैं खुद लेकर जाऊंगा, उन्होंने कहा- नितिन यू आर ए गुड पर्सन, यू हैव ए गुड पॉलीटकल फ्यूचर, बट यू आर इन अ रॉन्ग पार्टी.' इस पर गडकरी ने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा भाजपा और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है तथा मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा.’
Union Minister Nitin Gadkari said once he had rejected the advice of joining the #Congress by saying he would rather jump into a well
Click on the 🔗 to read more: https://t.co/iF4hYdMMNP#BJP #nitingadkari #ABPLive pic.twitter.com/zFMUMjhm3C
— ABP LIVE (@abplive) June 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

