देश

Chit Fund Case: TMC नेता राजू साहनी को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, घर से बरामद हुए थे 80 लाख रुपये

राजू साहनी को पोंजी योजना में हुई ठगी में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है. इस योजना के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी.

Chit Fund Case: TMC नेता राजू साहनी को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, घर से बरामद हुए थे 80 लाख रुपये
टीएमसी नेता राजू साहनी (Photo : ANI)

Chit Fund Case: टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी (TMC Leader Raju Sahani )को सीबीआई (CBI) ने चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया है. आसनसोल कोर्ट ने उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

राजू साहनी को पोंजी योजना (Ponzi Scheme) में हुई ठगी में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है. इस योजना के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी. राजू साहनी के न्यू टाउन आवास से लगभग 80 लाख रुपये नकद और उनके हलिसहर घर से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है.

राजू साहनी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ टीएमसी पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद भारी आलोचना का सामना कर रही है. तृणमूल सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे नेता अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने कथित कोयला चोरी घोटाले में सात घंटे तक पूछताछ की. अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).