Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए गोलबंदी शुरु, सीएम ममता बनर्जी दिल्ली में शरद पवार से की मुलाकात
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की.
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों की गोलबंदी शुरु हो गई है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिल्ली पहुंची हुई है. वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के दिल्ली आवास पर जाकर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. वहीं एक दिन बाद बुधवार को 15 जून को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्ष के मुख्यमंत्री और नेताओं के साथ एक संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिस्सा लेने वाली है. बता दें कि 18 को राष्ट्रपित का चुनाव होगा और 21 जुलाई को फैसला आएगा.
ममता बनर्जी ने शरद पवार की मुलाक़ात:
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की। pic.twitter.com/iCKMSHlMqq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

