देश

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: यूपी के लखीमपुर में वोटिंग के दौरान गलत पर्ची निकलने का दावा फर्जी, DM ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

यूपी के लखीमपुर खीरी में वोटिंग के दौरान गलत पर्ची निकलने का दावा गलत साबित हुआ है. इस संबंध में डीएम लखीमपुर खीरी ने 2 वीडियो जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी दी है. दरअसल, गोला गोकर्णनाथ के गांधी विद्यालय मतदान केंद्र पर कुछ मतदाताओं ने ईवीएम के साथ हेरफेर का आरोप लगाया था.

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: यूपी के लखीमपुर में वोटिंग के दौरान गलत पर्ची निकलने का दावा फर्जी, DM ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
Photo Credit- X

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: यूपी के लखीमपुर खीरी में वोटिंग के दौरान गलत पर्ची निकलने का दावा गलत साबित हुआ है. इस संबंध में डीएम लखीमपुर खीरी ने 2 वीडियो जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी दी है. दरअसल, गोला गोकर्णनाथ के गांधी विद्यालय मतदान केंद्र पर कुछ मतदाताओं ने ईवीएम के साथ हेरफेर का आरोप लगाया था. यहां कुछ वोटर्स का कहना था कि वह साइकिल का बटन दबा रहे थे, लेकन वोट कमल पर जा रहा था. हालांकि, जांच में यह आरोप फर्जी निकला. एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि वह साइकिल पर वोट देने जा रही थी, लेकिन गलती से बीजेपी के सिंबल वाला बटन दब गया. वहीं अन्य मतदाताओं ने भी किसी भी तरह के धांधली के आरोपों को नकारा है.

वोटिंग के दौरान गलत पर्ची निकलने का दावा फर्जी

शिकायतकर्ता ने मानी अपनी गलती

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).