देश

Telangana Election 2023: अमित शाह का ऐलान, तेलंगाना में बीजेपी जीती तो पिछड़ी जाति का होगा अगला सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है, "...हमने तय किया है कि तेलंगाना में बीजेपी का अगला सीएम पिछड़ी जाति से होगा."

Telangana Election 2023: अमित शाह का ऐलान, तेलंगाना में बीजेपी जीती तो पिछड़ी जाति का होगा अगला सीएम
Photo Credits: IANS Twitter

तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है, "...हमने तय किया है कि तेलंगाना में बीजेपी का अगला सीएम पिछड़ी जाति से होगा." 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में 30 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. यहां मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है.

2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणामों में, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने कुल 119 में से 88 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की, बहुमत के 60 के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया. कांग्रेस 19 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने 7 सीटें जीतीं. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 2 सीटें हासिल कीं, बीजेपी ने 1 सीट जीती और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) ने 1 सीट हासिल की, इसके अलावा एक निर्दलिय प्रत्याशी भी था, जिसने एक सीट जीती.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).