देश

PM Modi in Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंच पर से प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी 4 डिमांड, कच्चाथीवू द्वीप भी मांगा

प्रधानमंत्री मोदी के सामने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के मंच पर बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा “जब प्रधानमंत्री यहां तमिलनाडु आए है, तो मैं कुछ चीजों के लिए अपील करता हूं. हम प्रधानमंत्री से श्रीलंका से कच्चाथीवू द्वीप (Katchatheevu Island) वापस लेने की मांग कहते हैं ताकि हमारे मछुआरे हमारे समुद्र में स्वतंत्र रूप से मछली पकड़ सकें.”

PM Modi in Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंच पर से प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी 4 डिमांड, कच्चाथीवू द्वीप भी मांगा
पीएम मोदी और सीएम एमके स्टालिन (Photo Credits: ANI)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के सामने मंच से कहा “जब प्रधानमंत्री यहां तमिलनाडु आए है, तो मैं कुछ चीजों के लिए अपील करता हूं. हम प्रधानमंत्री से श्रीलंका से कच्चाथीवू द्वीप (Katchatheevu Island) वापस लेने की मांग कहते हैं ताकि हमारे मछुआरे हमारे समुद्र में स्वतंत्र रूप से मछली पकड़ सकें.” स्टालिन ने आगे कहा “हम नीट परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और हमने विधानसभा में एक विधेयक भी पारित किया है. हम पीएम से तमिलनाडु को NEET परीक्षा से छूट देने की अपील करते हैं.” तमिलनाडु के सीएम ने कहा “मैं सरकार से 14,006 करोड़ रुपये के केंद्रीय जीएसटी बकाया को देने की अपील करता हूं. मैं प्रधानमंत्री से यह भी अपील करता हूं कि उच्च न्यायालय में तमिल को आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया जाएं.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).