देश

Shiv Sena MLAs Disqualification: शिंदे गुट ही असली शिवसेना, महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर भड़के उद्धव ठाकरे, बताया- लोकतंत्र की हत्या और SC का अपमान

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को फैसला सुनते हुए कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है. राहुल नार्वेकर के फैसले के बाद उद्धव गुट की तरफ से आये फैसले में शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने विरोध जताया है.

Shiv Sena MLAs Disqualification: शिंदे गुट ही असली शिवसेना, महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर भड़के उद्धव ठाकरे, बताया- लोकतंत्र की हत्या और SC का अपमान
(Photo Credits ANI)

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को फैसला सुनते हुए कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है. जिसके बाद महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया. राहुल नार्वेकर के फैसले के बाद शिंदे गुट और उद्धव गुट दोनों तरफ से फैसले आने शुरू हो गए. उद्धव गुट की तरफ से आये फैसले में शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि "आज जो स्पीकर का आदेश आया है वह लोकतंत्र की हत्या है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी अपमान है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और गलत फैसला लिया है...हम ये लड़ाई आगे लड़ेंगे और हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. वहीं इससे पहले उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने भी स्पीकर के फैसले का विरोध जताते हुए उन्होंने भी ऊपरी अदालत में जाने की बात कही है.

जानें उद्धव ठाकरे ने क्या कहा:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).