देश

Sharad Pawar Resignation: अजित पवार ने शरद पवार की तारीफ की, कहा- एनसीपी प्रमुख हमारे शीर्ष नेता

अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख की तारीफ की है. अजित पवार ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार हमारे शीर्ष नेता हैं. उनके इस्तीफे का मामला अब खत्म हो गया है, इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है

Sharad Pawar Resignation: अजित पवार ने शरद पवार की तारीफ की, कहा- एनसीपी प्रमुख हमारे शीर्ष नेता
अजित पवार ( Photo Credit: ANI)

Sharad Pawar Resignation: दो से दिन तीन तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. अध्यक्ष शरद पवार के अपने पद पर बने रहने के फैसले के एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने अपने गृह क्षेत्र बारामती में भतीजे और विपक्ष के नेता (विधानसभा) अजित पवार की पीठ थपथपाई. निर्वाचक दलों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माला, गुलदस्ते और शॉल के साथ शरद पवार का नायक की तरह स्वागत किया गया. शरद पवार के इस सम्मान के एक दिन बात अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख की तारीफ की है. अजित पवार ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार हमारे शीर्ष नेता हैं. उनके इस्तीफे का मामला अब खत्म हो गया है, इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. महाविकास अघाड़ी (एमवीए) हमेशा एकजुट रहेगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).